To Listen This Bhajan 👇
कृष्ण भजन
श्री बांके बिहारी लाल गोपाल,
मन रखियो अपने चरणन में।
मन रखियो अपने चरणन में,
तन रखियो श्री वृन्दावन में।
श्री बांके, श्री बांके,
श्री बांके बिहारी लाल गोपाल,
मन रखियो अपने चरणन में।
तेरे शीश पे मुकुट विराज रहा,
कानों में कुण्डल साज रहा।
तेरे गल में, तेरे गल में,
तेरे गल वैजयंती माल गोपाल,
मन रखियो अपने चरणन में।
श्री बांके बिहारी लाल गोपाल,
मन रखियो अपने चरणन में।
तेरे नैनों में सुरमा साज रहा,
तेरे मुख में बीड़ा राज रहा।
तेरी ठोड़ी में, तेरी ठोड़ी में,
तेरी ठोड़ी में हीरा लाल गोपाल,
मन रखियो अपने चरणन में।
श्री बांके बिहारी लाल गोपाल,
मन रखियो अपने चरणन में।
तेरे हाथ लकुटिया राज रही,
पैरों में पैजनिया बाज रही।
तेरी बंसी, तेरी बंसी,
तेरी मुरली करे निहाल गोपाल,
मन रखियो अपने चरणन में।
मन रखियो अपने चरणन में,
तन रखियो श्री वृन्दावन में।
श्री बांके, श्री बांके,
श्री बांके बिहारी लाल गोपाल,
मन रखियो अपने चरणन में।
जय श्री राधे....श्याम....
.jpg)
Hi Please, Do not Spam in Comments