गुरु वंदना
गुरु चरणों में स्वर्ग है, गुरु चरणों में मोक्ष।
गुरु के सम्यक ज्ञान से, कुछ भी नहीं परोक्ष॥
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
गुरु बिन जड़ता ना मिटै, गुरु बिन मिलै न ज्ञान।
गुरु के बतलाए बिना, ईश्वर हो पाषाण।
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
शब्दों का भंडार ले, शास्त्र पड़े रहें मौन।
गुरु की अनुकंपा बिना, अर्थ बताये कौन ?
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
दो आखर के नाम कौ, जान न पाए भेद।
गुरु की महिमा कहन में, हारे चारों वेद।
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
जो प्राणी गुरु नाम की, सीढ़ी लेय लगाय।
ईश्वर रूपी गगन तक, निश्चित पहुंचे जाय।
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
गुरुमुख भाषित गुरुमुखी, गुरुवाणी अनमोल।
गुरु कहते हरि पाएगा, घुंघट के पट खोल।
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
स्मरण योग्य गुरु नाम है, दर्शनीय गुरु वेश।
वंदनीय गुरु रूप में, ब्रह्मा विष्णु महेश॥
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
घर को साफ़ किया नहीं, मालिक को रहा टेर।
गुरु कहते हरि मिलन में, किस कारण है देर ?
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
जन-जन से परिचय करे, खुद से तू अनजान।
गुरु के सन्मुख बैठकर, अपने को पहचान।
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
देविन में में माता प्रथम, देवन में गुरुदेव।
जो गुरुजन के दास है, तू उनकी कर सेव॥
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
परमेश्वर की प्राप्ति में, यंत्र लगे ना तंत्र।
परमहंस गुरुवर कहें, जप सोहम गुरुमंत्र॥
गुरुवर नमो नमो, जग पूजित गुरुवर नमो नमो।
गुरुवर के श्रीपद गहो, मुक्ति लालसा छोड़।
गुरु पद की दासी बनी, मुक्ति खड़ी कर जोड़।