माता भजन
नौ दिन का त्यौहार है आया,
ध्यान करो माँ नवदुर्गा का,
जिसने जगत बनाया,
नौ दिन का त्यौहार है आया,
नौ दिन का त्यौहार ॥
प्रथम शैलपुत्री की पूजा,
ब्रम्हचारणी का दिन दूजा,
माँ चंद्रघंटा की सेवा,
करके सब सुख पाया,
नौ दिन का त्यौहार है आया,
नौ दिन का त्यौहार ॥
नौ दिन का त्यौहार है आया,
ध्यान करो माँ नवदुर्गा का,
जिसने जगत बनाया,
नौ दिन का त्यौहार है आया,
नौ दिन का त्यौहार ॥
चौथे दिन कुष्मांडा भक्ति,
स्कंदमाता पंचम शक्ति,
और छठा दिन कात्यायनी का,
करदे कंचन काया,
नौ दिन का त्यौहार है आया,
नौ दिन का त्यौहार ॥
नौ दिन का त्यौहार है आया,
ध्यान करो माँ नवदुर्गा का,
जिसने जगत बनाया,
नौ दिन का त्यौहार है आया,
नौ दिन का त्यौहार ॥
सप्तम दिन शिव कालरात्रि,
अष्टम दिन महागौरी माया,
सिद्धिदात्री का नौवा दिन,
अपरम्पार है माया,
नौ दिन का त्यौहार है आया,
नौ दिन का त्यौहार ॥
नौ दिन त्यौहार है आया,
ध्यान करो माँ नवदुर्गा का,
जिसने जगत बनाया,
नौ दिन का त्यौहार है आया,
नौ दिन का त्यौहार ॥
.jpg)