शिव भजन
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो।
तू सुबह सवेरे श्रद्धा से,
शिव मंदिर जाया कर,
जल चढ़ा के शिव की पिंडी पे,
शिव महिमा गाया कर॥
भक्ति के पुष्प चढ़ा के,
श्रद्धा से शीश झुका के,
तू मन माला के फेर के मनके,
शिव चालीसा गाया कर,
तू सुबह सवेरे .....
बम भोले, बम भोले,
बम भोले, भोले भोले
सुबह सवेरे श्रद्धा से,
शिव मंदिर जाया कर,
शिव तेरा ध्यान रखेंगे,
तू शिव का ध्यान लगाया कर॥
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो।
नमः शिवाय बोला कर,
तू जब सोए, जब जागे,
महादेव तक जाएगें,
तेरी भक्ति के धागे....
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
नमः शिवाय बोला कर,
तू जब सोए, जब जागे,
महादेव तक जाएगें,
तेरी भक्ति के धागे....
प्रेम का पावन रंग चढ़ा कर,
तू भोले का होजा,
हर संकट शिव दूर करेंगे,
शिव भक्ति में खोजा,
तेरे सारे कष्ट मिटेंगे,
भोले के गुण गाया कर,
तू सुबह सवेरे .....
बम भोले, बम भोले,
बम भोले, भोले भोले
सुबह सवेरे श्रद्धा से,
शिव मंदिर जाया कर,
शिव तेरा ध्यान रखेंगे,
तू शिव का ध्यान लगाया कर॥
जय भोलेनाथ, जय भोलेनाथ
मन भोला होगा तेरा तो,
भोलेनाथ मिलेंगे,
नंदी पे होकर सवार,
गौरी के साथ मिलेंगे,
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
मन भोला होगा तेरा तो,
भोलेनाथ मिलेंगे,
नंदी पे होकर सवार,
गौरी के साथ मिलेंगे,
शिव भक्तों की संगत में,
कुछ समय बिताना सीख ले,
कट जाएगी चौरासी,
शिव शंकर का मन जीत ले,
शिवरात्रि के दिन भोले को,
भांग का भोग लगाया कर,
तू सुबह सवेरे .....
बम भोले, बम भोले,
बम भोले, भोले भोले
सुबह सवेरे श्रद्धा से,
शिव मंदिर जाया कर,
शिव तेरा ध्यान रखेंगे,
तू शिव का ध्यान लगाया कर॥
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो....
