शिव विवाह
दूल्हा बने हैं भोले बाबा,
दूल्हा बने हैं भोले बाबा,
देखो आज शिवरात्रि में
मंद-मंद मुस्काती गौरा
सज रही हैं बाबा के साथ में॥
देखो क्या दिव्य,
है यह दृश्य आज का,
गौरा के हाथ में,
हैं हाथ भोलेनाथ का॥
देखो क्या धूम मच रही है,
आज महादेव की बारात में,
मंद-मंद मुस्काती गौरा,
सज रही हैं बाबा के साथ में,
दूल्हा बने हैं भोले बाबा,
देखो आज शिवरात्रि में॥
एक हाथ धारे डमरू,
दूजे त्रिशूल है,
गले में कंठी माला,
नंदी भी खुश खूब है,
धूमधाम से नाचो गाओ,
आज महादेव की बारात में,
मंद-मंद मुस्काती गौरा,
सज रही हैं बाबा के साथ में॥
कपूर से सोहे भोले,
चंदा सी गौरा,
अनुपम जोड़ी लागे,
तारों का पहरा,
देखो सब गण नाचें-गाएं,
होके मोहित बारात में,
मंद-मंद मुस्काती गौरा,
सज रही हैं बाबा के साथ में,
दूल्हा बने हैं भोले बाबा,
देखो आज शिवरात्रि में॥
