कृष्ण भजन
मैं तो गोवर्धन कू जाऊं मेरे वीर,
नाही माने मेरो मनवा,
मैं तो गोवर्धन कू जाऊं मेरे वीर,
नाही माने मेरो मनवा।
सात कोस की है परिक्रमा ,
मैं तो मानसी गंगा नहाऊं मेरे वीर
नाही माने मेरो मनवा,
मैं तो गोवर्धन कू जाऊं मेरे वीर,
नाही माने मेरो मनवा।
सात सेर की करी रे करियां
मैं तो संतन न्यौंत जिमाऊं मेरे वीर
नाही माने मेरो मनवा,
मैं तो गोवर्धन कू जाऊं मेरे वीर,
नाही माने मेरो मनवा।
चन्द्रसखी भज बालकृष्ण छवि,
मैं तो हरि दर्शन को पाऊँ मेरे वीर,
नाही माने मेरो मनवा,
मैं तो गोवर्धन कू जाऊं मेरे वीर,
नाही माने मेरो मनवा।

Hi Please, Do not Spam in Comments