भजन
हर हाल में खुश रहना संतो से सीख जाएं,
सत्संग से जुड़े रहना संतों से सीख जाएं,
हर हाल में खुश रहना संतो से सीख जाएं॥
सुख-दुख में हंसना रोना है काम कायरों का,
सुख-दुख में मुस्कुराना संतो से सीख जाएं,
हर हाल में खुश रहना संतो से सीख जाएं॥
झंझट से भाग जाना सब लोग बताते हैं,
झंझट से बच के रहना संतो से सीख जाएं,
हर हाल में खुश रहना संतो से सीख जाएं॥
मरने के बाद मुक्ति सब लोग बताते हैं,
जीते जी मुक्त होना संतो से सीख जाएं,
हर हाल में खुश रहना संतो से सीख जाएं॥
दुनिया के लोग दौलत पा करके मुस्कुराते,
पर बिच्छू बनके हंसना संतों से सीख जाएं,
हर हाल में खुश रहना संतो से सीख जाएं॥
हर हाल में खुश रहना संतो से सीख जाएं,
सत्संग से जुड़े रहना संतों से सीख जाएं,
हर हाल में खुश रहना संतो से सीख जाएं॥

Hi Please, Do not Spam in Comments