मिलता है सच्चा सुख केवल,
भगवान तुम्हारे चरणों में ।
यह विनती है हर पल भगवन,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
चाहे बैरी सब संसार बने,
चाहे जीवन मुझ पर भार बने ।
चाहे मौत गले का हार बने,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
मिलता है सच्चा सुख केवल,
भगवान तुम्हारे चरणों में ।
चाहे अग्नि में मुझे जलना हो,
चाहे काटों पे मुझे चलना हो ।
चाहे छोड़ के जग को निकलना हो,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
मिलता है सच्चा सुख केवल,
भगवान तुम्हारे चरणों में ।
चाहे संकट ने मुझे घेरा हो,
चाहे चारों ओर अँधेरा हो ।
पर मन नहीं डग मग मेरा हो,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
मिलता है सच्चा सुख केवल,
भगवान तुम्हारे चरणों में ।
जिव्हा पर तेरा नाम रहे,
तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे ।
तेरी याद में आठों याम रहे,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
यह विनती है हर पल भगवन,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
मिलता है सच्चा सुख केवल,
भगवान् तुम्हारे चरणों में ।
यह विनती है हर पल भगवन,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
.jpg)