.jpg)
राम सीता विवाह
जुड़ी जोड़ी जन्म जन्मों की,
जनक घर गूंजे है सिया, सियाराम,
वरमाला के खुल गए भाग,
तो गा उठी सिया, सिया, सिया, सियाराम।
जुड़ी जोड़ी जन्म जन्मों की,
जनक घर गूंजे है सिया, सियाराम।
मंगल गाओ रे धरती सजाओ रे,
इस जोड़ी से जाना है जग ने प्यार,
जुड़ी जोड़ी जन्म जन्मों की,
जनक घर गूंजे है सिया, सियाराम।
सूरज मांग भरे धरती की आज रे,
बिन छेड़े ही बजे आज हर एक सा...ज रे,
राम सीता बने सियाराम, सियाराम,
जुड़ी जोड़ी जन्म जन्मों की,
जनक घर गूंजे है सिया, सियाराम,
मंगल गाओ रे, धरती सजाओ रे,
इस जोड़ी से जाना है जग ने प्यार।
घर आया रे, संग लाया रे,
रघुकुल का अभिमान,
घर आया रे, वर लाया रे,
मिथिला का सम्मान,
देवो आओ रे, फूल बिछाओ रे,
शुभ दिन आया रे,
मोरी नगरी में आज, ये जोड़ी!
ये जोड़ी है किसने जोड़ी,
जगत में गूंजा है सिया, सियाराम,
वैदेही के झुमके की रुनझुन से,
आंगन में गूंजा है सिया, सियाराम,
ये संगम धर्म का धरा का जगत में,
गूंजा है सिया, सियाराम।
जुड़ी जोड़ी जन्म जन्मों की,
जनक घर गूंजे है सिया, सियाराम,
वरमाला के खुल गए भाग,
तो गा उठी सिया, सिया, सिया, सियाराम।
जय राम....
Hi Please, Do not Spam in Comments