
तुलसी भजन
हरी हरी तुलसा, गोरी गोरी राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
🎧 "हरी हरी तुलसा गोरी गोरी राधा" तुलसी भजन को सीधे यहीं सुनें:
कहाँ से आई तुलसा, कहाँ से आई राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
वैकुंठ से आई तुलसा, बरसाने से राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
हरी हरी तुलसा, गोरी गोरी राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
क्या करे तुलसा, क्या करे राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
शादी करे तुलसा, प्रेम करे राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
हरी हरी तुलसा, गोरी गोरी राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
कहाँ छोड़ी तुलसा, कहाँ छोड़ी राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
सिर पर रख ली तुलसा, दिल में रख ली राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
हरी हरी तुलसा, गोरी गोरी राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
कहाँ गई तुलसा, कहाँ गई राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
कलयुग आ गई तुलसा, हृदय रह गई राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
हरी हरी तुलसा, गोरी गोरी राधा।
बाँट लिया दोनों ने श्याम आधा आधा॥
Hi Please, Do not Spam in Comments