शिव भजन
ओ भोले जी का डमरू बाजे डम-डम-डम,
मस्त मगन हो के शिव नाचे छम-छम-छम,
ओ भोले जी का डमरू बाजे डम-डम-डम,
मस्त मगन हो के शिव नाचे छम-छम-छम।
युगों-युगों से शिव महिमा की,
दर्शक है ये सृष्टि,
शुद्ध किया तन-मन कितनो की,
डाल के अपनी दृष्टि,
क्या मांगू कुछ चाह नहीं,
पाकर तेरी भक्ति,
स्वीकार तुझे प्रभुवर मैं हूँ,
इसकी हो गई पुष्टि,
ओ मेरे भोला जी, ओ मेरे भोला जी।
नाम में तेरे श्याम राम,
छुपा विष्णु जी प्यार,
कभी राम में कान्हा में तुम,
कभी तुझमें दिखे संसार,
मेरे भोला जी, ओ मेरे भोला जी,
राह के मेरे निर्मल हो गए,
तेरी कृपा से शोला जी,
ओ मेरे भोला जी,ओ मेरे भोला जी।
तुम कलियों कण-कण तुम हो,
मुझमें तुम्हीं समाए,
दिल की धड़कन सांसे तुम हो,
दूर होके मर जाए,
ओ मेरे भोलाजी, ओ मेरे भोला जी,
पग-पग पर तेरा नाम लेके,
मन मेरा है डोला जी,
ओ मेरे भोलाजी, ओ मेरे भोलाजी।
.jpg)