
माता भजन
देवी दयानिधानी, जय जय जय जगदंबे,
करुणामयी भवानी, जय जय जय जगदंबे,
हुआ जिन्हें अनुराग तुम्हारे,
पद कमलों से, सुखी हुए वो प्राणी,
जय जय जय जगदंबे,
देवी दयानिधानी, जय जय जय जगदंबे।
🎧 "देवी दयानिधानी, जय जय जय जगदंबे" माता भजन को सीधे यहीं सुनें:
अगणित रूप तुम्हारे, अगणित नाम तुम्हारे,
सेवक सदा पुकारे,
उमा, अम्बिका, गौरी, चंडी, दुर्गा मैया,
हम है तेरे सहारे,
धन्य जिन्होंने पाया, कृपा प्रसाद तुम्हारा,
धन्य जिन्होंने पाया, कृपा प्रसाद तुम्हारा,
हे अनंत गुणखानी,
जय जय जय जगदंबे,
देवी दयानिधानी, जय जय जय जगदंबे।
भक्त वत्सला मैया, प्यार लुटाने वाली,
जिसकी बाँह संभाली,
मुद मंगल सुख सिद्धि, सब कुछ पाया उसने,
कभी ना लौटा खाली,
पूर्ण रूप से कौन कहे, महिमा गुण गाथा,
पूर्ण रूप से कौन कहे, महिमा गुण गाथा,
हम बालक अज्ञानी,
जय जय जय जगदंबे,
देवी दयानिधानी, जय जय जय जगदंबे,
करुणामयी भवानी, जय जय जय जगदंबे,
जय जय जय जगदंबे, जय जय जय जगदंबे।
Hi Please, Do not Spam in Comments