To Listen This Bhajan 👇
माता भजन
ॐ भगवती
धर्म की सच्चाई है, तो झूठ का न डर,
सच्चा दिल इंसान का, भगवान का है घर।
मैया तेरी आरती से अंधेरा टले,
भक्त के अंधेरे घर में रोशनी जले।
जय जय भवानी, जय जय भवानी॥
आरती उतारे तेरी सुबह-शाम को,
पा गए हम तुझमें मैया, चारों धाम को,
जो तुझे पुकारे, उसे पाप क्या छलें,
भक्त के अंधेरे घर में रोशनी जले।
मैया तेरी आरती से अंधेरा टले,
भक्त के अंधेरे घर में रोशनी जले।
जय जय भवानी, जय जय भवानी॥
राजा की हवेली या निर्धन की झोपड़ी,
तेरी दया है तो वो धरती हैं खड़ी,
कौन है यहां जो तेरा आसरा ना ले,
भक्त के अंधेरे घर में रोशनी जले।
मैया तेरी आरती से अंधेरा टले,
भक्त के अंधेरे घर में रोशनी जले।
जय जय भवानी, जय जय भवानी॥

Hi Please, Do not Spam in Comments