श्री राम भजन
अयोध्या पधारे प्रभु श्री राम,
जय श्री राम राम राम,
मंगल दिवस खंड अज नाम,
जय श्री राम राम राम,
अयोध्या पधारे प्रभु श्री राम,
जय श्री राम राम राम॥
दशरथ नंदन राज दुलारे,
माता कौशल्या की आँखों के तारे,
रघुकुल तिलक प्राण आधार,
जय श्री राम राम राम,
अयोध्या पधारे प्रभु श्री राम,
जय श्री राम राम राम॥
विप्र धेनु सुर संत हितकारी,
धर धनुष हुए धनुर्धारी,
घट घट वासी राम सरकार,,
जय श्री राम राम राम,
अयोध्या पधारे प्रभु श्री राम,
जय श्री राम राम राम॥
अक्षत कुमकुम केसर बँधावो,
कंचन कलश द्वार सजाओ,
सब मिल गाओ मंगल चार,
जय श्री राम राम राम,
अयोध्या पधारे प्रभु श्री राम,
जय श्री राम राम राम॥
कोटि बरस की पूर्ण प्रतीक्षा,
लखन सिया संग अवध नरेशा,
सजा है घर घर राम दरबार,
जय श्री राम राम राम,
अयोध्या पधारे प्रभु श्री राम,
जय श्री राम राम राम॥
आज बधाई मनाओ दिवाली,
बलि बलि जाऊं मैं अवध बिहारी,
श्री कृपा के भाग्य निधान,
जय श्री राम राम राम,
अयोध्या पधारे प्रभु श्री राम,
जय श्री राम राम राम॥
