To Listen This Bhajan 👇
गणेश भजन
जय गणपति जय गणनायक,
जय गणेश, जय गणेश,
जय गणपति जय गणनायक,
जय गणेश, जय गणेश।
जय गणपति वंदन गणनायक,
तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक॥
तू चार भुजाधारी,
मस्तक सिंदूरी रूप निराला,
है मूषक वाहन तेरो,
तू ही जग का रखवाला,
तेरी सुंदर मूरत मन में,
तू पालक सिद्धि विनायक,
जय गणपति वंदन गणनायक,
तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक॥
मन मंदिर का अँधियारा,
तेरे नाम से हो उजियारा,
तेरे नाम की ज्योति जली तो,
मन में बहती सुख धारा,
तेरो सुमिरन हर पूजन में,
सबसे पहले फलदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक,
तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक॥
तेरे नाम को जिसने ध्याया,
उस पर रहती सुख छाया,
मेरे रोम-रोम अंतर में,
एक तेरा रूप समाया,
तेरी महिमा तू ही जाने,
शिव पार्वती के बालक,
जय गणपति वंदन गणनायक,
तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक॥
जय गणपति वंदन गणनायक,
जय गणपति वंदन गणनायक॥
जय गणपति जय गणनायक जय,
जय गणपति जय गणनायक जय,
जय गणपति जय गणनायक जय,
जय गणपति जय गणनायक जय॥