To Listen This Bhajan 👇
नंगे नंगे पाँव चल, आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी, तेरा पुजारी मैया,
तेरा पुजारी, नंगे नंगे पाँव चल,
आ गया री माँ, इक तेरा पुजारी ॥
हाथों में लेकर, गंगा जल गागर,
हाथों में लेकर, गंगा जल गागर,
श्रद्धा से स्नान, करा गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
नंगे नंगे पाँव चल, आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
लाल लाल चोला, किनारी गोटे वाला,
लाल लाल चोला, किनारी गोटे वाला,
लाल लाल चुनरी, ओढ़ा गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
नंगे नंगे पाँव चल, आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
चाँदी की कटोरी में, केसर घोल के,
चाँदी की कटोरी में, केसर घोल के,
माथे पे तिलक, लगा गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
नंगे नंगे पाँव चल, आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
चंपा, चमेली, गुलाब, जूही, गेंदा,
चंपा, चमेली, गुलाब, जूही, गेंदा,
पुष्पों की माला, पहना गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
नंगे नंगे पाँव, चल आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
लौंग, सुपारी, ध्वजा, नारियल,
लौंग, सुपारी, ध्वजा, नारियल,
भेंट तुम्हारी लेकर, आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
नंगे नंगे पाँव, चल आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
चरण कमल में, शीश नवाया,
चरण कमल में, शीश नवाया,
मन की मुरादें, सरल पा गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
नंगे नंगे पाँव, चल आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥
तेरा पुजारी मैया, तेरा पुजारी,
नंगे नंगे पाँव, चल आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी ॥