To Listen This Bhajan 👇
.jpg)
नारायण भजन
जय नारायण, स्वामी नारायण, जय नारायण,
जय जय नारायण नारायण हरि हरि,
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि,
तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरि हरि,
तेरी महिमा, तेरी महिमा,
तेरी महिमा प्रभु हैं प्यारी प्यारी हरि हरि,
जय जय नारायण नारायण हरि हरि,
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि।
अलख निरंजन, भवभय भंजन ,
जनमन रंजन दाता, जनमन रंजन दाता,
हमें शरण दे अपने चरण में,
कर निर्भय जगत्राता, कर निर्भय जगत्राता,
तुने लाखों की नैया तारी तारी हरि हरि,
जय जय नारायण नारायण हरि हरि,
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि।
प्रभु के नाम का पारस जो छूले,
वो हो जाए सोना, वो हो जाए सोना,
दो अक्षर का शब्द हरि है,
लेकिन बड़ा सलोना, लेकिन बड़ा सलोना,
उसने संकट टाले भारी भारी हरि हरि,
जय जय नारायण नारायण हरि हरि,
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि।
तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरि हरि,
तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरि हरि,
तेरी महिमा प्रभु हैं प्यारी प्यारी हरि हरि,
जय जय नारायण नारायण हरि हरि,
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि।
Hi Please, Do not Spam in Comments