
शिव भजन
हे शिव पिता परमात्मा, करते है तेरी प्रार्थना,
ज्ञान को सूरज है तू सारे जगत की आत्मा,
हे शिव पिता परमात्मा करते है तेरी प्रार्थना।।
ॐ हरिओम, ॐ हरिओम, ॐ हरिओम।
🎧 "हे शिव पिता परमात्मा" शिव भजन को सीधे यहीं सुनें:
शिव है अक्षर शिव गणित है,
शब्द शिव गुणगान शिव,
शिव है विद्या ध्यान शिव है,
ज्ञान शिव विज्ञान शिव।।
कंठ शिव वाणी भी शिव है
शिव हमारी चेतना है।।
हे शिव पिता परमात्मा, करते है तेरी प्रार्थना,
ज्ञान को सूरज है तू सारे जगत की आत्मा,
हे शिव पिता परमात्मा करते है तेरी प्रार्थना।।
ॐ हरिओम, ॐ हरिओम, ॐ हरिओम।
आँख की ज्योति भी शिव है,
हाथ की शक्ति भी शिव है,
मन भी शिव मस्तक भी शिव है,
श्रद्धा भी शिव भक्ति भी शिव,
शिव ही शिव हो रही है शिव तेरी आराधना।
हे शिव पिता परमात्मा, करते है तेरी प्रार्थना,
ज्ञान को सूरज है तू सारे जगत की आत्मा,
हे शिव पिता परमात्मा करते है तेरी प्रार्थना।।
ॐ हरिओम, ॐ हरिओम, ॐ हरिओम,
ॐ हरिओम, ॐ हरिओम, ॐ हरिओम।
Hi Please, Do not Spam in Comments