
शिव भजन
काशी वाले देवघर वाले,
भोले डमरू धारी,
खेल तेरे हैं निराले,
शिव शंकर त्रिपुरारी,
🎧 "काशी वाले देवघर वाले" शिव भजन को सीधे यहीं सुनें:
काशी वाले देवघर वाले,
खेल हैं तेरे नाथ निराले,
जय शम्भू जय जय शम्भू,
भोले जय शम्भू जय जय शम्भू ......
जो भी तेरा ध्यान धरे,
उसका सुर नर मान करे,
जनम मरण से वो उभरे,
भोले चरण तुम्हारे जो धरले,
दया करो विष पीने वाले,
भक्त जनो के तुम रखवाले,
तुम बिन नैय्या कौन संभाले,
जय शम्भू जय जय शम्भू,
भोले जय शम्भू जय जय शम्भू ......
ऐसे हो औघड़ दानी,
देते हो वर मन मानी,
भसमा सुर था अभिमानी,
भसम करने की शैतानी,
पार्वती बन विष्णु आए,
दगाबाज को मज़ा चखाए,
भांग धतूरा आप ते खाए,
जय शम्भू जय जय शम्भू,
भोले जय शम्भू जय जय शम्भू ....
अपनी विपदा किसे सुनाए,
मन में इक आशा हैं लाए,
श्री चरणों की धूल मिले जो,
नैन हमारे दर्शन पाए,
आस हमारी पूरी करदो,
मेरी खाली झोली भरदो,
एक नज़र मुझ पे भी करदो,
जय शम्भू जय जय शम्भू,
भोले जय शम्भू जय जय शम्भू ....
जो भी आया तेरे द्वारे,
जागे उसके भाग्य सितारे,
मैं शरणागत शरण तिहारे,
भोले शरण तिहारे,
शरण तिहारे,
तरु नही कोई लाखो तारे,
भक्तों को मत भूलो स्वामी,
हे कैलाशी अन्तर्यामी,
ओम नमो शिव नमो नमामि,
जय शम्भू जय जय शम्भू,
भोले जय शम्भू जय जय शम्भू ......
जयति जयति जय काशी वाले,
काशी वाले देवघर वाले,
खेल हैं तेरे नाथ निराले,
जय शम्भू जय जय शम्भू,
जय शम्भू जय जय शम्भू.....
Hi Please, Do not Spam in Comments