
राम भजन
कर राम भजन मन राम भजन,
तेरा हो जाये बेड़ा पार रे,
कर राम भजन मन राम भजन,
तेरा हो जाए बेड़ा पार रे,
बाबा हो जाए बेड़ा पार रे,
बाबा हो जाए बेड़ा पार रे।
श्री राम चंदर जी की कथा शुरू होती है,
कहों जी श्री राम श्री राम,
एक दिन केकई बोली...
राम जाए बनवास,
ये सुनकर सब प्राणियों के...
रुक गई मन में साँस,
राम जी सुनकर बोले मै तो हूँ,
माता का दास,
कोई भी चिंता ना करे,
जो मै जाऊं बनवास,
तेरे जीवन की क्या आस है,
हो... तेरे जीवन की क्या आस है,
तेरे जीवन की क्या आस है
जग में किसकी रही शान,
जाने वाली है ये जान,
मुरख कहना मेरा मान,
तू एक पल का है मेहमान,
अपने मालिक को पहचान,
हो जाए बेड़ा पार रे।
कर राम भजन मन राम भजन,
तेरा हो जाये बेड़ा पार रे,
कर राम भजन मन राम भजन,
तेरा हो जाए बेड़ा पार रे,
बाबा हो जाए बेड़ा पार रे,
बाबा हो जाए बेड़ा पार रे।
कहों जी श्री राम श्री राम,
चौदह वर्ष गुज़र गये,
चौदह वर्ष वन में रह कर,
जब लौटे बनवासी,
रोये वहाँ के पक्षी प्राणी,
वन पर छाई उदासी,
छोड़ चले हम सबको भगवन,
तोड़ चले हो सबका सहारा,
देखो तो भगवान जरा,
हर नैन से बहती धारा,
तोड़ चले क्यूँ आस रे,
हो... तोड़ चले क्यूँ आस रे,
हो... तोड़ चले क्यूँ आस रे,
रोकर बोली ये शबनम,
देके जाते हो क्यूँ गम,
कैसे जियेंगे अब हम,
आँसू बहते है छम छम,
आशा लेके बैठे हम है,
टूटे दिल की पुकार रे,
कर राम भजन मन राम भजन,
तेरा हो जाये बेड़ा पार रे।
कहों जी श्री राम श्री राम,
बन वालों की ये हालत थी,
तो अयोध्या वालो का क्या हाल था,
वन से जब श्री राम जी अयोध्या नगरी आये,
हँस कर सारी प्रजा ने चरणों में नैन बिछाए,
खुशी खुशी हर प्रेमी ने घर घर दीप जगाए,
मधुर सुरों में दिवाली के नर नारी ने गाने गाये,
सब से बोले बहार ये,
ओ.. सब से बोले बहार ये,
ओ.. सब से बोले बहार ये,
नाचा हर एक तन मन,
आये आये वो भगवन,
आवो कर लो सब दर्शन,
गाओ गीत मनोरंजन,
अयोध्या नगरी है दुल्हन,
ओ तेरी पायल की झंकार रे,
कर राम भजन मन राम भजन,
तेरा हो जाये बेड़ा पार रे,
कर राम भजन मन राम भजन,
तेरा हो जाए बेड़ा पार रे,
बाबा हो जाए बेड़ा पार रे,
बाबा हो जाए बेड़ा पार रे।
कहों जी श्री राम श्री राम...
Hi Please, Do not Spam in Comments