.jpg)
सरस्वती माता
ओम जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता,
जय जय सरस्वती माता,
ओम जय सरस्वती माता॥
🎧 "ओम जय सरस्वती माता" सरस्वती माता आरती को सीधे यहीं सुनें:
धृति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेजधारी॥
जय जय सरस्वती माता।...
बाएँ कर में वीणा धरे,
दाएँ कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गले मोतियन माला॥
जय जय सरस्वती माता।...
देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया॥
जय जय सरस्वती माता।...
विद्या ज्ञान प्रदायिनी,
ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान, तिमिर का,
जग से नाश करो ॥
जय जय सरस्वती माता।...
धूप, दीप, फल, मेवा,
मां स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥
जय जय सरस्वती माता।...
मां सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावें।
हितकारी, सुखकारी,
ज्ञान भक्ती पावें ॥
जय जय सरस्वती माता।...
जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता॥
जय जय सरस्वती माता।...
Hi Please, Do not Spam in Comments