To Listen This Bhajan 👇
राम भजन
॥ बोलिए सिया वर राम चंद्र भगवान की जय ॥
आ गए आ गए तुम्हाए दरबार,
दरस देदो रघुनंदन,
आ गए आ गए तुम्हाए दरबार,
दरस देदो रघुनंदन।
अरे बड़ी दूर से आए है चलके,
तुमरी अवध नगरिया,
अवध बिहारी अब तो मोपे,
डारो कृपा नज़रिया,
हो...अवध बिहारी अब तो मोपे,
डारो कृपा नज़रिया।
सो होजय होजय जन्म साकार,
दरस देदो रघुनंदन,
आ गए आ गए तुम्हाए दरबार,
दरस देदो रघुनंदन,
आ गए आ गए तुम्हाए दरबार,
दरस देदो रघुनंदन।
धन्यभाग भारतभूमि के,
राम लला जू पधारे,
झूठे बेर खाये शबरी के,
केवट चरण पखारे,
हो... झूठे बेर खाये शबरी के,
केवट चरण पखारे।
मैं भी दर पे खड़ा हूँ लाचार,
दरस देदो रघुनंदन,
आ गए आ गए तुम्हाए दरबार,
दरस देदो रघुनंदन,
आ गए आ गए तुम्हाए दरबार,
दरस देदो रघुनंदन।
माथे मुकुट कान में कुंडल,
गले में माला सोहे,
सिया-रघुवर की प्यारी जोड़ी,
सबके मन को मोहे,
हो... सिया-रघुवर की प्यारी जोड़ी,
सबके मन को मोहे।
सो प्यारो-प्यारो करे सिंगार,
दरस देदो रघुनंदन,
आ गए आ गए तुम्हाए दरबार,
दरस देदो रघुनंदन,
आ गए आ गए तुम्हाए दरबार,
दरस देदो रघुनंदन।
%20(1).jpg)