
प्रभु भजन
भगवन प्यारे.... भगवन प्यारे,
अपने भगत की लाज बचाना रे,
आज अपने भगत की लाज बचाना रे,
हो मेरा किनारे जहाज लगाना रे,
भगवन प्यारे...
जय राम कृष्ण, जय हरी हरी, हरी हरी,
जय राम कृष्ण, जय हरी हरी, हरी हरी।
🎧 "भगवन प्यारे भगवन प्यारे" भजन को सीधे यहीं सुनें:
करने चली है दो रंगी दुनिया,
आज कसौटी मेरी,
मेरे बहाने असल में हो रही,
प्रभु परीक्षा तेरी, प्रभु परीक्षा तेरी,
हो कपटी दुनिया पे गाज गिराना रे,
भगवन प्यारे...
जय राम कृष्ण, जय हरी हरी, हरी हरी,
जय राम कृष्ण, जय हरी हरी, हरी हरी।
तेरे भरोसे दाँव लगाया,
खेली मैंने बाजी,
अपने दास पे कृपा करना,
मत रखना नाराजी, मत रखना नाराजी,
हो अपना प्यार ना आज भुलाना रे,
भगवन प्यारे....
अपने भगत की लाज बचाना रे,
आज अपने भगत की लाज बचाना रे,
भगवन प्यारे...
जय राम कृष्ण, जय हरी हरी, हरी हरी,
जय राम कृष्ण, जय हरी हरी, हरी हरी।
Hi Please, Do not Spam in Comments