शिव भजन
कर्पूरगौरं करुणावतारं
संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे
भबं भवानीसहितं नमामि।।
महादेव महादेव महादेव
महादेव ....
शंभू नाथ मेरे दीनानाथ,
मेरे भोले नाथ मेरे आ जाओ,
भक्त तेरे पर विपदा भारी,
आके कष्ट मिटा जाओ,
हर महादेव, ओम नमः शिवाय,
हरी ओम नमः शिवाय ॥
डम-डम तेरा डमरू बाजे,
जिसपे सारी सृष्टि नाचे,
मनका पड़े, जब-जब डमरू पे
ऐसी तान सुना जाओ,
हर महादेव, ओम नमः शिवाय,
हरी ओम नमः शिवाय ॥
एक हाथ त्रिशूल विराजे,
गल सर्पों की माला साजे,
जटा में तेरी मां गंग विराजे,
अमृत पान करा जाओ,
हर महादेव, ओम नमः शिवाय,
हरी ओम नमः शिवाय ॥
तेरे अघोरी तुझको पूजे,
संग तेरे शमशानों में झूमे,
पूरे तन पर भस्म रमा के,
मस्तक पर त्रिकुंड सजा के,
सुंदर रूप दिखा जाओ,
हर महादेव, ओम नमः शिवाय,
हरी ओम नमः शिवाय ॥
