To Listen This Bhajan 👇
कृष्ण भजन
दैया रे दैया... दैया रे दैया,
यशोदा मैया इसको संभाल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल,
दैया रे दैया... दैया रे दैया,
यशोदा मैया इसको संभाल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल।
पनिया भरन को जाने ना दे,
पनिया भरन को जाने ना दे,
जाए तो वापस आने ना दे,
आने ना दे, राह ना छोड़े,
राह ना छोड़े मटकी फोड़े,
माखन ले निकाल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल।
जमुना पे ऐसी बंसी बजाई,
जमुना पे ऐसी बंसी बजाई,
तन में मन् में आग लगाई,
आग लगाई, नींद चुराई,
नींद चुराई, राम दुहाई,
किया बुरा हाल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल।
प्रीत बिना कोई गीत ना जाने,
प्रीत बिना कोई गीत ना जाने,
प्रीत की लेकिन रीत ना जाने,
रीत न जाने, बिरहा की मारी,
बिरहा की मारी, राधा बिचारी,
तड़पे कितने साल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल।
दैया रे दैया यशोदा मैया,
इसको संभाल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल,
बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल।
