To Listen This Bhajan 👇
राम भजन
पतित पावन नाम तिहारो,
मुझको पावन कर दो।
पतझड़ जैसा जीवन मेरा,
उसको सावन कर दो॥
पतित पावन नाम तिहारो..
चरण पड़ा हूँ विनती सुन लो,
पाप-ताप को हरना।
श्रद्धा तुम पर मेरी प्रभु जी,
मान हमारा रखना।
कुलषित तन-मन निर्मल होवे,
ऐसा मुझको वर दो॥
पतित पावन नाम तिहारो,
मुझको पावन कर दो।
पतझड़ जैसा जीवन मेरा,
उसको सावन कर दो।
पतित पावन नाम तिहारो..
पतित हुए हैं करम हमारे,
अपना मुझे बना लो।
करे याचना ‘दास नारायण'
मुझको तुम अपना लो,
हे ! रघुनन्दन, बनो सहायक,
मन में आनंद भर दो॥
पतित पावन नाम तिहारो,
मुझको पावन कर दो।
पतझड़ जैसा जीवन मेरा,
उसको सावन कर दो॥
पतित पावन नाम तिहारो..
