कृष्ण भजन
आई पूनम की रात बडे़ भागन से,
आज होगी मुलाकात मेरी साजन से,
आई पूनम की रात बडे़ भागन से,
आज होगी मुलाकात मेरी साजन से,
आई पूनम की रात बडे़ भागन से।
फिर से बाजेगी उनकी मुरलिया,
छन-छन छनकेगी पाँव में पायलिया,
होगी मधुर-मधुर बात बडे़ भागन से,
आज होगी मुलाकात मेरी साजन से,
आई पूनम की रात बडे़ भागन से।
आई मिलन की स्वर्णिंम बेला,
अजर अमर मेरा पिया अलबेला,
मिली प्रेम की सौगात बडे़ भागन से,
आज होगी मुलाकात मेरी साजन से,
आई पूनम की रात बडे़ भागन से।
मोतियन मांग सजाऊंगी सजनी,
आई रे आई रे सखी शरद की रजनी
तांन बसीं बजात बडे़ भागन से,
आज होगी मुलाकात मेरी साजन से,
आई पूनम की रात बडे़ भागन से।
महका मधुबन खिल गई कलियाँ,
सज गई चित्र विचित्र सब अलियाँ
आज पकडे़गें हाथ बडे़ भागन से,
आज होगी मुलाकात मेरी साजन से,
आई पुनम की रात बडे़ भागन से,
आज होगी मुलाकात मेरी साजन से
आई पूनम की रात बडे़ भागन से।