To Listen This Bhajan 👇
प्रभु भजन
तूने सब कुछ दिया भगवान,
तेरी लीला बड़ी महान,
तूने सब कुछ दिया भगवान,
तेरी लीला बड़ी महान,
तूने सब कुछ दिया भगवान,
तेरी लीला बड़ी महान।
मिटटी को तूने प्राण दिए,
प्राणों में आके आप बसे।
घट-घट में तेरी शान,
तेरी लीला बड़ी महान।
जल का तूने जाल बिछाया,
वायु से यहाँ-वहाँ पहुँचाया।
बूंद-बूंद का करता दान,
तेरी लीला बड़ी महान।
तूने सब कुछ दिया भगवान,
तेरी लीला बड़ी महान।
हाथी को मन-मन भोज दिया है,
चींटी ने कण भी तुझसे लिया है।
तू रख्खे सबका ध्यान,
तेरी लीला बड़ी महान।
पंछी को जो पंख लगाए,
क्या-क्या जादू तूने दिखाए।
तेरे नाम का होता गान,
तेरी लीला बड़ी महान।
तूने सब कुछ दिया भगवान्,
तेरी लीला बड़ी महान।
पाप ने जब हुंकार लगायी,
भाई का हक़ छीना था भाई।
दिया तब गीता का ज्ञान,
तेरी लीला बड़ी महान।
तूने सब कुछ दिया भगवान्,
तेरी लीला बड़ी महान।
तूने सब कुछ दिया भगवान,
तेरी लीला बड़ी महान,
तेरी लीला बड़ी महान।