To Listen This Bhajan 👇
गणेश भजन
गणनायक गणराज को,
आओ करे सब वंदन।
दूध दही स्नान करा के,
माथ लगावे चंदन॥
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
दुःख दारिद्री दूर हटावे,
महागणपति अपने।
थोड़ी पूजा से खुश होकर,
पूरे करते सपने।
भादों मास चतुर्थी को,
आते है दुःख भंजन।
भादों मास चतुर्थी को,
आते है दुःख भंजन,
दूध दही स्नान करा के,
माथ लगावे चंदन।
गणनायक गणराज को,
आओ करे सब वंदन।
दूध दही स्नान करा के,
माथ लगावे चंदन।
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
पार्वती सुत शिव के प्यारे,
भक्तों को है लुभाते,
मूषक पे ही चढ़ कर,
बप्पा दुनिया में घूम आते।
मोदक प्रिय है भक्तों उनको,
मोदक उनका भोजन।
दूध दही स्नान करा के,
माथ लगावे चंदन।
गणनायक गणराज को,
आओ करे सब वंदन,
दूध दही स्नान करा के,
माथ लगावे चंदन।
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
ऋद्धि सिद्धि के दाता है,
वो भक्तों के प्यारे,
उनकी भक्ति सबसे न्यारी,
वो है सबसे न्यारे।
फूल, पान और धूप करे हम,
मिल कर उनको अर्पण,
दूध दही स्नान करा के,
माथ लगावे चंदन।
गणनायक गणराज को,
आओ करे सब वंदन,
दूध दही स्नान करा के,
माथ लगावे चंदन॥
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः
ओम गणपतये नमो नमः