माता भजन
मंगल दीप जलाओ शुभ घड़ी है आई,
तोरण द्वार सजाओ शुभ घड़ी है आई,
पलना में झूले जनक किशोरी सिया प्यारी,
पलना में झूले जनक किशोरी सिया प्यारी,
आनंद आज भयो भारी, आनंद आज भयो भारी,
नाचें आज है नर-नारी, आनंद आज भयो भारी।
आज जनकपुर शोभा देखो, घर घर बजत बधाई,
जगत की माता जनक सुता के रूप में है प्रगटाई,
आज जनकपुर शोभा देखो, घर घर बजत बधाई,
जगत की माता जनक सुता के रूप में है प्रगटाई,
ख़ुशी से नाचो गाओ, शुभ घड़ी है आई,
मंगल कलश धराओ, शुभ घड़ी है आई,
पलना में झूले जनक किशोरी सिया प्यारी,
पलना में झूले जनक किशोरी सिया प्यारी,
आनंद आज भयो भारी, आनंद आज भयो भारी,
नाचें आज है नर-नारी, आनंद आज भयो भारी।
प्रेम मगन हो नाचू गाऊँ, बार-बार बलि जाऊँ,
नन्ही किशोरी सिया हमारी, देखत अति सुख पाऊँ,
प्रेम मगन हो नाचू गाऊँ, बार-बार बलि जाऊँ,
नन्ही किशोरी सिया हमारी, देखत अति सुख पाऊँ,
जी भर दर्शन पाऊँ, शुभ घड़ी है आई,
मंगल कलश धराओ, शुभ घड़ी है आई,
पलना में झूले जनक किशोरी सिया प्यारी,
पलना में झूले जनक किशोरी सिया प्यारी,
आनंद आज भयो भारी, आनंद आज भयो भारी,
नाचें आज है नर-नारी, आनंद आज भयो भारी।
ढोलक, झांझ, मजीरा बाजे और बजत शहनाई,
मिथिला नगरिया झूम उठी है महिमा कही ना जाई,
ढोलक, झांझ, मजीरा बाजे और बजत शहनाई,
मिथिला नगरिया झूम उठी है महिमा कही ना जाई,
झूमू नाचू गाऊँ, शुभ घड़ी है आई,
मंगल कलश धराओ, शुभ घड़ी है आई,
पलना में झूले जनक किशोरी सिया प्यारी,
पलना में झूले जनक किशोरी सिया प्यारी,
आनंद आज भयो भारी, आनंद आज भयो भारी,
नाचें आज है नर-नारी, आनंद आज भयो भारी।