To Listen This Bhajan 👇
राम भजन 
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे,
सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने। 
राम राम भज राम राम
भज राम राम भज राम
राम राम भज राम राम
भज राम राम भज राम
राम राम सिया राम भजले
राम राम सिया राम
भज राम राम सिया राम
भज राम राम सिया राम। 
धर्म काज पृथ्वी पर आये
दशरथ जी के पुत्र कहाये
जनकपुरी मे शिव धनु तोड़ा
सती सिया संग नाता जोड़ा
सिया पिया बन राम
प्रभु कहलाये सीता राम
भज राम राम सिया राम
भज राम राम सिया राम। 
पिता वचन के पालन हारे
राज पाट तज वन को सिधारे
विश्वामित्र यज्ञ रखवारे
सती अहल्या तारणहारे
पंचवटी को बना दिया
एक आर्य धर्म का धाम
भज राम राम सिया राम
भज राम राम सिया राम। 
असुरों का संहार ठान कर
सेना सहित चढ़े लंका पर
अभिमानी रावण को मारा
सीता को संकट से उबारा
राम राज हो गया देश मे
गुण गाये हनुमान
भज राम राम सिया राम
भज राम राम सिया राम। 
राम राम भज राम राम
भज राम राम भज राम
राम राम सिया राम भजले
राम राम सिया राम
भज राम राम सिया राम
भज राम राम सिया राम। 
 राम से बड़ा राम का नाम
राम से बड़ा राम का नाम
भज राम भज राम भज राम
भज राम भज राम भज राम
राम से बड़ा राम का नाम
राम से बड़ा राम का नाम। 
%20(1).jpeg)