गौरी गणेश मनाऊँ,आज सुध लीजे हमारी,
गौरी गणेश मनाऊँ,आज सुध लीजे हमारी ।
सुरहिन गैया को गोबर मँगाऊ,
दिग धर अंगना लीपाऊं,
आज सुध लीजे हमारी,गौरी गणेश मनाऊँ,
आज सुध लीजे हमारी,गौरी गणेश मनाऊ,
आज सुध लीजे हमारी।
गंगा जल से स्नान कराऊँ,पीताम्बर पहनाऊँ,
आज सुध लीजे हमारी,गौरी गणेश मनाऊँ,
आज सुध लीजे हमारी,गौरी गणेश मनाऊ,
आज सुध लीजे हमारी।
हरी-हरी दूब में खूब चढ़ाऊँ,चन्दन घोल लगाऊँ,
आज सुध लीजे हमारी,गौरी गणेश मनाऊँ,
आज सुध लीजे हमारी,गौरी गणेश मनाऊ,
आज सुध लीजे हमारी।
पहली पूजा करूँ तुम्हारी,
पहली पूजा करू तुम्हारी,
लड्डू भोग लगाऊं,आज सुध लीजे हमारी,
गौरी गणेश मनाऊँ,आज सुध लीजे हमारी,
गौरी गणेश मनाऊ,आज सुध लीजे हमारी।