ॐ गण गणपते नमः
जय गजानन पार्वती नंदन
जय गजानन पार्वती नंदन
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी
जैसे सबको दिया सहारा देना
साथ हमारा भी
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी
एक तो लिखना मात-पिताजी,
एक तो लिखना मात-पिताजी
एक तो लिखना मात-पिताजी,
एक तो लिखना मात-पिताजी
आज्ञाकारी हो बच्चे भी
लिख देना लिख देना,
लिख देना ओ गणपति
प्यारा सा भैया जी,
लिख देना लिख देना
ओ गणपति भाग्य हमारा भी
जय गजानन पार्वती नंदन,
जय गजानन पार्वती नंदन
एक तो लिखना साँस ससुरजी,
एक तो लिखना साँस ससुरजी
एक तो लिखना साँस ससुरजी,
एक तो लिखना साँस ससुरजी
जुग जुग जिये मेरा सावरिया
लिख देना
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
प्यारा सजनवा जी लिख देना
लिख देना ओ गणपति
भाग्य हमारा भी
जय गजानन पार्वती नंदन,
जय गजानन पार्वती नंदन
एक तो लिखना बेटा बेटी,
एक तो लिखना बेटा बेटी
एक तो लिखना बेटा बेटी,
एक तो लिखना बेटा बेटी
भजु नाम तेरे हर दम ही
लिख देना
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
नौकरिया बेटे की
लिख देना लिख देना ओ गणपति
भाग्य हमारा भी
चाहे जितनी लिखना उमरिया,
चाहे जितनी लिखना उमरिया
चाहे जितनी लिखना उमरिया,
चाहे जितनी लिखना उमरिया
दिल से तुमको पुकारा जी
लिख देना
लिख देना लिख देना ओ गणपति
जाऊ सुहागन ही
लिख देना लिख देना ओ गणपति
भाग्य हमारा भी
जय गजानन पार्वती नंदन,
जय गजानन पार्वती नंदन
दूर रहू मै पाप दोष से,
दूर रहू मै पाप दोष से
दूर रहू मै पाप दोष से,
दूर रहू मै पाप दोष से
गुरु की पूजा और सेवा भी
लिख देना
लिख देना लिख देना ओ गणपति
ऐसी बुद्धि भी
लिख देना
लिख देना ओ गणपति भाग्य हमारा भी,
जैसे सबको दिया सहारा देना साथ हमारा भी
लिख देना लिख देना ओ गणपति
भाग्य हमारा भी