माँ दुर्गे, माँ अम्बे,
माँ भवानी, शेरावाली माँ,
माँ दुर्गे आशीष दो,
माँ दुर्गे आशीष दो,
मन मे मेरे वास हो तेरा,
चरणो संग प्रीत हो,
माँ दुर्गे आशीष दो,
माँ दुर्गे आशीष दो॥
हे दुर्गे भवानी माँ,
हे अम्बे भवानी माँ,
जनम-जनम का साथ हो तेरा,
इतना आशीर्वाद दो।
कृपा तेरी बनी रहे माँ,
सर पे तेरा हाथ हो।
माँ दुर्गे आशीष दो,
माँ दुर्गे आशीष दो,
मन मे मेरे वास तेरा,
चरणो संग प्रीत हो,
माँ दुर्गे आशीष दो,
माँ दुर्गे आशीष दो॥
शेरावाली ज्योतावाली,
मेहरावाली माँ,
मेरी प्यारी- प्यारी माँ,
शेरावाली ज्योतावाली,
मेहरावाली मेरी शेरावाली माँ,
जब भी तुझको याद किया,
पल में दर्श दिखाती हो।
अपने बच्चो को मैया,
ममता से गले लगाती हो।
माँ दुर्गे आशीष दो,
माँ दुर्गे आशीष दो,
मन मे मेरे वास तेरा,
चरणो संग प्रीत हो,
माँ दुर्गे आशीष दो,
माँ दुर्गे आशीष दो॥
हे दुर्गे भवानी माँ,
हे अम्बे भवानी माँ,
तेरे नाम का अमृत पाये,
ऐसी किरपा कर दे माँ।
झोलियाँ सबकी भर जाये,
नजर मेहर की करदे माँ।
माँ दुर्गे आशीष दो,
माँ दुर्गे आशीष दो,
मन मे मेरे वास तेरा,
चरणो संग प्रीत हो,
माँ दुर्गे आशीष दो,
माँ दुर्गे आशीष दो॥