
माता भजन
सारे बोलो जय माता की,
प्रेम से बोलो जय माता की ।
मुझको ये विश्वाश है मैया,
तू मेरा दुःख टालेगी,
देख के मेरे आँख में आंसू,
मुझको गले लगा लेगी॥
🎧 "मुझको ये विश्वाश है मैया" माता भजन को सीधे यहीं सुनें:
मेरी ज्योता वाली माँ,
मेरी लाटां वाली माँ,
मेरी शेरा वाली माँ,
मेरी मेहरा वाली माँ॥
मैं क्या तुझको भेट करूँ,
अब कुछ भी मेरे पास नहीं,
अपने दिल से पूछ के कह दे,
क्या मैं तेरा दास नहीं,
अपने दिल से पूछ के कह दे,
क्या मैं तेरा दास नहीं,
आया हूँ ये सोच के तू,
चरणों में मुझे बिठा लेगी,
मुझको ये विश्वाश है मैया,
तू मेरा दुःख टालेगी,
देख के मेरे आँख में आंसू,
मुझको गले लगा लेगी॥
कोई आस नहीं दुनिया से,
दुनिया तो बेगानी है,
दर्द ही दर्द है मेरे दिल में,
और आँखों में पानी है,
दर्द ही दर्द है मेरे दिल में,
और आंखों में पानी है,
सारे जग ने ठुकराया है,
तू मुझको अपना लेगी,
मुझको ये विश्वाश है मैया,
तू मेरा दुःख टालेगी,
देख के मेरे आँख में आंसू,
मुझको गले लगा लेगी॥
सारे बोलो जय माता की,
प्रेम से बोलो जय माता की ।
करूँणा का सागर देखा है,
मैंने तेरी निगाहों में,
चलते चलते हार गया हूँ,
मैं जीवन की राहों में,
चलते चलते हार गया हूँ,
मैं जीवन की राहों में,
तू ही मुझे सहारा देगी,
तू ही मुझे संभालेगी,
मुझको ये विश्वाश है मैया,
तू मेरा दुःख टालेगी,
देख के मेरे आँख में आंसू,
मुझको गले लगा लेगी॥
सारे बोलो जय माता की,
जोर से बोलो जय माता की।
मीठा बोलो जय माता की,
सच्चा बोलो जय माता की।
मुझको ये विश्वाश है मैया,
तू मेरा दुःख टालेगी,
देख के मेरे आँख में आंसू,
मुझको गले लगा लेगी॥
जय माता की, जय माता की,
जय माता की, जय माता की।
Hi Please, Do not Spam in Comments