To Listen This Bhajan 👇
कृष्ण भजन
कोई कहे गोविंदा, कोई गोपाला।
मैं तो बोलू सांवरिया बांसुरी वाला॥
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
मैं तो बोलू सांवरिया बांसुरी वाला॥
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
राधा ने श्याम कहा, मीरा ने गिरधर।
रुक्मिणी ने कृष्ण कहा, कुब्जा ने नटवर॥
ग्वालो ने तुमको पुकारा, कहकर गोपाला।
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
मैं तो बोलू सांवरिया बांसुरी वाला॥
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
मैया पुकारती है, तुमको कन्हैया।
घनश्याम कहते हैं, बलराम भैया।
सुरदास की आँखों के, तुम हो उजाला।
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
मैं तो बोलू सांवरिया बांसुरी वाला॥
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
भीष्म जी के बनवारी, अर्जुन के मोहन।
छलिया ही कह के पुकारे, तुमको दुर्योधन॥
कंस तो कहता है, जलकर के काला।
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
मैं तो बोलू सांवरिया बांसुरी वाला॥
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
तुम अजेय युधिष्ठिर के, उद्धव के माधव।
भक्तों के भगवन, संतो के केशव।
हम तो सभी भजते है, कहके कृपाला ॥
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
मैं तो बोलू सांवरिया बांसुरी वाला॥
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
.jpg)