To Listen This Bhajan 👇
कृष्ण भजन
तन तो मेरा मथुरा जैसा, मन है वृंदावन,
मन में मेरे कुञ्ज बने है, जिसमे है भगवन।
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम।
कुञ्ज में राधे रानी अपने, गिरिधर के संग डोले,
हो....ओ... हो....ओ... हो....ओ....

मुरली की धुन बड़ी निराली,
मेरे मन में बोले हो....ओ...
मुरली की धुन बड़ी निराली, मेरे मन में बोले,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम।
राधे श्याम की मोहनी मूरत, को करता हु नमन,
मन में मेरे कुञ्ज बने है, जिसमे है भगवन।
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम।
मुरलीधर ने तान सुनाई, पुलकित कोना-कोना,
हो....ओ... हो....ओ... हो....ओ....
मुरलीधर ने तान सुनाई, पुलकित कोना-कोना,
मन को मेरे शुद्ध किया है,
जिसका रूप सलोना हो....ओ...
मन को मेरे शुद्ध किया है, जिसका रूप सलोना,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम।
मन में मेरे सुमन खिले है, श्याम का है उपवन,
मन में मेरे कुञ्ज बने है, जिसमे है भगवन।
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम।
राधा कृष्ण मन में रहे बस, यही मेरी अभिलाषा,
हो....ओ... हो....ओ... हो....ओ....
राधा कृष्ण मन में रहे बस, यही मेरी अभिलाषा,
जब चाहूं तब दर्शन पाऊँ,
कभी रहूँ ना प्यासा हो....ओ...
जब चाहूं तब दर्शन पाऊँ, कभी रहूँ ना प्यासा,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम।
मेरे मन में प्रभु जी खेलें, मन मेरा है आँगन,
मन में मेरे कुञ्ज बने है, जिसमे है भगवन।
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम।
तन तो मेरा मथुरा जैसा, मन है वृंदावन,
मन में मेरे कुञ्ज बने है, जिसमे है भगवन।
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम,
राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम, राधे श्याम.....