To Listen This Bhajan 👇
शिव भजन
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय,
मन भजले शिव के नाम को,
प्यारा ये नाम है।
शिव जी का नाम साँचा हो....
शिव जी का नाम साँचा,
मुक्ति का धाम है,
मन भजले शिव के नाम को,
प्यारा ये नाम है॥
पहले समझ ना पाया था,
बोया बबूल को,
कर दीजिए क्षमा प्रभू,
अब मेरी भूल को,
महका दो नाथ तुम मेरी,
किस्मत के फूल को,
माथे से मैं लगाऊंगा,
चरणों की धूल को,
हम दीन है, अनाथ हैं,
और आप दीनानाथ है,
कहूं सुबह- शाम हैं,
शिव जी का नाम साँचा हो....
शिव जी का नाम साँचा,
मुक्ति का धाम है,
मन भजले शिव के नाम को,
प्यारा ये नाम है॥
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय,
बम बम भोले, बम बम भोले,
बम बम भोले भोलेनाथ,
बम बम भोले, बम बम भोले,
बम बम भोले भोलेनाथ॥
सोने की लंका दान की,
भुज बीस दे दिया,
रावण को आप ने ही तो,
दस शीश दे दिया,
हो.. लंका विजय की राम को,
आशीष दे दिया,
सब कुछ जगत को आप ने,
जगदीश दे दिया,
नित अर्चना और वन्दना,
कर प्रार्थना पूजना,
भक्तों का काम है,
शिव जी का नाम साँचा हो....
शिव जी का नाम साँचा,
मुक्ति का धाम है,
मन भजले शिव के नाम को,
प्यारा ये नाम है॥
आया हूँ पास आप के,
इस जग से हार के,
कर दीजिए कृपा मेरी,
किस्मत सवाँर के,
मर जाऊँ ना कही मैं,
इस मन को मार के,
हम तो बने भिखारी है,
अब तेरे द्वार के,
हम भी लगाए आस है,
प्रभु चरणों का ही दास ये,
करता प्रणाम है,
शिव जी का नाम साँचा हो....
शिव जी का नाम साँचा,
मुक्ति का धाम है,
मन भजले शिव के नाम को,
प्यारा ये नाम है॥
हो....शिव जी का नाम साँचा हो....
शिव जी का नाम साँचा,
मुक्ति का धाम है,
मन भजले शिव के नाम को,
प्यारा ये नाम है॥
