To Listen This Bhajan 👇
राधा कृष्ण भजन
तुम ही मेरा प्रेम राधे,
तुम मेरे विश्वास में,
देखता हूँ तुमको मैं,
हर पल हृदय के पास में,
तुम ही मेरा प्रेम राधे,
तुम मेरे विश्वास में,
देखता हूँ तुमको मैं,
हर पल हृदय के पास में,
तुम मेरी बंसी की धुन में,
तुम मेरी हर श्वास में,
राधे....हे राधे....
तुम ही तुम हो मुझमें हे राधे
हे राधे.... हे राधे....
तुम ही तुम हो मुझमें हे राधे...
मैं हूँ यमुना का किनारा,
तुम लहर हो राधे,
भोर मैं तुम भोर का,
पहला प्रहर हो राधे,
हे राधे....
मैं हूँ यमुना का किनारा,
तुम लहर हो राधे,
भोर मैं तुम भोर का,
पहला प्रहर हो राधे,
बन कर सूर्य मैं चमकूँ,
गगन पे तो किरण तुम हो,
मेरा मन मगन जिसमें रहे,
बस वो लगन तुम हो,
मुझसे ज्यादा तुम हो मेरे,
होने के आभास में,
रंग सारे है तुम्हारे,
मेरे बारह मास में,
तुम मेरी बंसी की धुन में,
तुम मेरी हर श्वास में राधे....
हे राधे....
तुम ही तुम हो मुझमें हे राधे...
हे राधे..... हे राधे.....
तुम ही तुम हो मुझमें हे राधे....
प्रेम नगरी जाएँ जो वो,
प्रेम पथ हो कान्हा,
प्रेम जिसका सारथी है,
तुम वो रथ हो कान्हा,
ओ कान्हा....
प्रेम नगरी जाएँ जो वो,
प्रेम पथ हो कान्हा,
प्रेम जिसका सारथी है,
तुम वो रथ हो कान्हा,
हज़ारों प्रेम के है बाण,
इन नैनो के तरकश में,
मुझे यूँ प्रेम से देखा की,
तुमने कर लिया वश में...
आत्मा को ले गए,
तुम प्रेम की महा रास में,
प्रेम अमृत बनके बरसे,
बिरह के बनवास में,
तुमको पाकर भी हूँ मैं,
तुमसे मिलन की आस में,
कान्हा.... ओ कान्हा.....
तुम ही तुम हो मुझमें ओ कान्हा,
ओ कान्हा.... ओ कान्हा....
तुम ही तुम हो मुझमें ओ कान्हा....
ओ रे कान्हा मुझसे दूर ना जाना,
ओ रे कान्हा मुझसे दूर ना जाना,
मेरे कृष्णा मुरारी मेरे बाँके बिहारी,
एक है जब दोनों कैसा बिछड़ना,
मेरी राधे प्यारी मेरी श्यामा प्यारी,
डूब जाये सारे गोविन्द वारी वारी,
मेरी राधे प्यारी मेरी श्यामा प्यारी,
राधे के थे राधे के ही रहे गए,
यह कृष्ण मुरारी,
ओ रे कान्हा.... ओ रे कान्हा,
तुम ही तुम हो मुझ में हो कान्हा....
हे राधे.... हे राधे...
तुम ही तुम हो मुझ में हे राधे......
