राम भजन
राम नाम अति मीठा है,
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
आ जाते हैं राम,
कोई बुला के देख ले,
हो...
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
आ जाते हैं राम,
कोई बुला के देख ले हो,
राम नाम अति मीठा है।
जिस मन में अभिमान वहाँ,
भगवान कहाँ से आये,
घर में हो अंधकार भरा,
मेहमान कहाँ से आये,
राम नाम की ज्योति ह्रदय,
जला के देख ले,
राम नाम की ज्योति ह्रदय,
जला के देख ले,
आ जाते हैं राम कोई,
बुला के देख ले हो,
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
आ जाते हैं राम,
कोई बुला के देख ले हो,
राम नाम अति मीठा है।
भक्त अजामिल और गणिका ने,
ऐसी करि कमाई,
नीच कर्म को करने वाला,
वो था सदन कसाई,
पत्थर से हरी प्रगटे है,
प्रगटा के देख ले,
पत्थर से हरी प्रगटे है,
प्रगटा के देख ले,
आ जाते हैं राम,
कोई बुला के देख ले,
हो....
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
आ जाते हैं राम,
कोई बुला के देख ले हो,
राम नाम अति मीठा है।
आधे नाम पे आ जाते,
हो कोई बुलानेवाला,
बिक जाते हैं राम,
कोई हो मोल चुकानेवाला,
कोई जौहरी आके,
मोल लगाके देख ले,
कोई जौहरी आके,
मोल लगाके देख ले,
आ जाते हैं राम ,
कोई बुला के देख ले हो,
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले,
आ जाते हैं राम,
कोई बुला के देख ले हो,
राम नाम अति मीठा है,
राम नाम अति मीठा है,
राम नाम अति मीठा है,
राम नाम अति मीठा है....
