राम भजन
राम है स्वनाम धन,
राम धन्य नाम,
राम को प्रणाम,
राम नाम को प्रणाम,
राम भजन कर मन।
राम भजन कर मन,
राम भजन कर मन,
राम भजन कर मन,
ओ मन रे कर तू,
ओ मन रे कर तू,
राम भजन,
राम भजन कर मन।
सब में राम, राम में है सब,
तुलसी के प्रभु, नानक के रब,
राम रमैया, घट घट वासी,
सत्य कबीर बचन,
राम भजन कर मन।
राम नाम में पावत पावन,
रवि तेजोमय चन्द्र सुधा धन,
राम भजन बिन ज्योति ना जागे,
जाए ना जी की जलन,
राम भजन कर मन।
नाम भजन में ज्योति असीमित,
मंगल दीपक कर मन दीपित,
सकल अमंगल हरण भजन है,
सकल सुमंगल करन,
राम भजन कर मन।
ओ मन रे कर तू,
ओ मन रे कर तू राम भजन,
राम भजन कर मन,
राम भजन कर मन,
भजन कर मन,
भजन कर मन,
भजन कर मन।
