To Listen This Bhajan 👇
राम भजन
जो राम नाम नहीं गाते,
वो जीते जी मर जाते,
जो राम नाम गाते हैं,
वो परम धाम पाते हैं।
बोलो राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम।
जो राम नाम नहीं गाते,
वो जीते जी मर जाते,
जो राम नाम गाते हैं,
वो परम धाम पाते हैं।
बोलो राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम।
एक राम नाम के जप से,
हर कष्ट मिटे जीवन का,
एक राम नाम के तप से,
पावन हो मन जन-जन का।
जो राम नाम बिसराते,
वो पग पग ठोकर खाते,
जो राम नाम गाते हैं,
वो परम धाम पाते हैं।
बोलो राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम।
एक राम नाम ही जग में,
हर बेड़ा पार लगाए,
एक राम नाम का सुमिरण,
मन में उजियारा लाये।
जो राम नाम नहीं ध्याते,
भव सागर में फंस जाते,
जो राम नाम गाते हैं,
वो परम धाम पाते हैं।
बोलो राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम।
एक राम नाम से बढ़ के,
कुछ और नहीं है साँचा,
कबीरा ने यही बताया,
तुलसी ने भी यही बाँचा।
जो राम नाम मुख लाते,
वो धन्य-धन्य हो जाते,
जो राम नाम गाते हैं,
वो परम धाम पाते हैं।
बोलो राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम।
जो राम नाम नहीं गाते,
वो जीते जी मर जाते,
जो राम नाम गाते हैं,
वो परम धाम पाते हैं।
बोलो राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम,
सिया राम जय जय राम॥
