To Listen This Bhajan 👇
श्याम बाबा भजन
चाहे छुट जाये ज़माना,
या मालो जर छूटे,
ये महल और अटारी,
या मेरा घर छूटे,
पर कहता है शर्मा,
ऐ श्याम बाबा,
सब जगत छूटे,
पर आप का ना दर छूटे।
कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम,
चले लाख दुःख की आंधी,
या तूफाने गम,
कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम॥
सदा तेरी सेवा बजाते रहेंगे,
तेरा नाम श्याम बाबा गाते रहेंगे,
चाहे लाख ढाहे कोई, हमपे सितम,
कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम॥
तमन्ना यही है, दरश तेरा पा ले,
ये मानव जनम को, सफल हम बना ले,
मिले ना मिले फिर ये, मानव जनम,
कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम॥
मैं सेवा में तेरी, करूँ खुद को अर्पण,
तेरा नाम गाउँ, हैं जब तक ये जीवन,
निकल जाए फिर ये तेरे, चरणों में दम,
कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम॥
कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम,
चले लाख दुःख की आंधी,
या तूफाने गम,
कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम॥
.jpg)
Hi Please, Do not Spam in Comments