To Listen This Bhajan 👇
माता भजन
हंसते-हंसते हर मुश्किल कट जाएगी
घबरा के खुद ही पीछे हट जाएगी
जिस माथे को तूने चूमा है ओ माँ
कैसे उस पर कोई सिलवट आएगी
माँ ओ मेरी माँ, मेरी माँ ओ प्यारी माँ
माँ ओ मेरी माँ, मेरी माँ ओ प्यारी माँ
क्या कोई ये जानेगा, क्या कोई ये समझेगा
कितना गहरा है माँ, तेरा मेरा नाता
शब्द फीके-फीके सारे तेरे आगे
प्यार करती है तू, प्यार से भी ज्यादा
मरहम कहीं ऐसा नहीं जो काम आ जाए
तू फूक दे हर दर्द से आराम आ जाए
आंसू हरगम तेरा आँचल ढूंढेंगे
जाते-जाते ही आदत जाएगी
जिस माथे को तूने चूमा है ओ माँ
कैसे उस पर कोई सिलवट आएगी
माँ ओ मेरी माँ, मेरी माँ ओ प्यारी माँ
माँ ओ मेरी माँ, मेरी माँ ओ प्यारी माँ
ये जो रिश्ते सारे है रेत की दीवारे हैं
सब घरौंदे बनके बिगड़े बारी बारी
माँ ये दुनिया क्या है मेला पल दो पल का
मिलने वाले सारे बिछड़े बारी-बारी
बस तू ही है साया मेरा, जो खो नहीं सकता
तू फेर ले मुझसे नजर ये हो नहीं सकता
मैं घबराऊं अनहोनी के डर से तो
तू ही बनके मेरी ताकत आएगी
जिस माथे को तूने चूमा है ओ माँ
कैसे उस पर कोई सिलवट आएगी
माँ ओ मेरी माँ, मेरी माँ ओ प्यारी माँ
माँ ओ मेरी माँ, मेरी माँ ओ प्यारी माँ
माँ ओ मेरी माँ, मेरी माँ ओ प्यारी माँ
माँ ओ मेरी माँ, मेरी माँ ओ प्यारी माँ

Hi Please, Do not Spam in Comments