कृष्ण भजन
हे बांके बिहारी कृष्ण मुरारी,
मेरे बारी कहाँ छुपे,
बांके बिहारी कृष्ण मुरारी,
मेरे बारी कहाँ छुपे,
दर्शन दीजो शरण में लीजो,
हम बलहारी कहाँ छुपे।
बांके बिहारी कृष्ण मुरारी,
मेरे बारी कहाँ छुपे॥
आँख मिचोली हमें ना भाये,
जग माया के जाल बिछाये,
रास रचा कर बंसी बजा कर,
धेनु चरा कर प्रीत जगा कर,
नटवर नागर निष्ठुर छलिया,
लीला न्यारी कहाँ छुपे।
बांके बिहारी कृष्ण मुरारी,
मेरे बारी कहाँ छुपे,
दर्शन दीजो शरण में लीजो,
हम बलहारी कहाँ छुपे।
बांके बिहारी कृष्ण मुरारी,
मेरे बारी कहाँ छुपे॥
सर्व व्यापक तुम अविनाशी,
जल थल गगन रवि घट बासी,
योग सुना कर, रथ को चला कर,
कहाँ खो गए हमको लुभा कर,
गोविन्द गोविन्द मीरा गायी,
गणिका तारी कहाँ छुपे।
बांके बिहारी कृष्ण मुरारी,
मेरे बारी कहाँ छुपे।
बांके बिहारी कृष्ण मुरारी,
मेरे बारी कहाँ छुपे,
दर्शन दीजो शरण में लीजो,
हम बलहारी कहाँ छुपे।
बांके बिहारी कृष्ण मुरारी,
मेरे बारी कहाँ छुपे॥
.jpg)