हे मनवा रे मनवा,
जीवन है संग्राम,
हे मनवा रे मनवा,
जीवन है संग्राम,
भजले राम राम राम,
भजले राम राम राम॥
हे मनवा रे मनवा,
जीवन है संग्राम,
मनवा रे मनवा,
जीवन है संग्राम॥
लोक यही परलोक यही है,
यही धरा और व्योम,
यही धरा और व्योम,
यही पुरातन नारायण है,
यही सनातन ओम,
यही सनातन ओम,
इससे बड़ा नही कोई नाम,
इससे बड़ा नही कोई नाम,
भजले राम राम राम,
भजले राम राम राम॥
हे मनवा रे मनवा,
जीवन है संग्राम,
मनवा रे मनवा,
जीवन है संग्राम॥
इसके करतब अजब अनोखे,
गजब के इसके खेल,
गजब के इसके खेल,
सूर्य चंद्र के दीप जलाता,
बिन बाती बिन तेल,
बिन बाती बिन तेल,
यही सवारे सारे काम,
यही सवारे सारे काम,
भजले राम राम राम,
भजले राम राम राम॥
हे मनवा रे मनवा,
जीवन है संग्राम,
मनवा रे मनवा,
जीवन है संग्राम॥
भजले राम राम राम,
भजले राम राम राम॥